Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Breaking News

latest

यदि सपने में दिखती है खुद की मृत्यु तो जानिए क्या कहता है ज्योतिष

यदि सपने में दिखती है खुद की मृत्यु तो जानिए क्या कहता है ज्योतिष हम सभी अक्सर सपने देखते हैं। कुछ तो बेहद अजीबो-गरीब होते हैं। जैसे- खुद को...

यदि सपने में दिखती है खुद की मृत्यु तो जानिए क्या कहता है ज्योतिष हम सभी अक्सर सपने देखते हैं। कुछ तो बेहद अजीबो-गरीब होते हैं। जैसे- खुद को उड़ते देखना, खुद की मृत्यु देखना, सपने में पानी देखना आदि। अधिकांश लोगों की यही राय होती है कि सपनों की दुनिया ऐसी होती है, जहां कुछ भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक विशेष अर्थ होता है, हर सपने में भविष्य का एक संकेत छिपा होता है।

यहां जानिए सर्वाधिक देखे जाने वाले खास सपनों से जुड़ी बातें...

मृत्यु का ख्वाब
कई बार हम अपनी मृत्यु का सपना भी देखते हैं। इसे लेकर चिंतित होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि यह इशारा है कि अब आप अपनी किसी बुराई को छोड़ कर आगे बढऩे
के लिए तैयार हैं। यदि किसी प्रिय की मृत्यु का सपना देखें, तो समझ जाएं कि जल्द ही उनके जीवन में कुछ नया और अच्छा घटित होने वाला है।

टूट गए दांत
दांतों का सम्बंध हमारे आत्मविश्वास से है। आमतौर पर जो लोग अपनी सुंदरता को लेकर बहुत ज़्यादा सजग होते हैं, उन्हें इस तरह के सपने आते हैं। इसके अलावा यदि आपको महसूस हो कि सामने वाला व्यक्ति आपके बारे में अच्छा नहीं सोच रहा होगा, तब भी ऐसे सपने परेशान कर सकते हैं।
आगे जानिए कुछ और सपने...


ऊंचाई से गिरना
यह सपना जीवन के गलत पथ या असंतुष्टि की भावना की ओर इशारा करता है। सम्भव है कि किसी बात के डर के कारण आपको बार-बार ऐसे सपने आ रहे हों। इस स्थिति में सबसे पहले अपनी परेशानी की वजह ढूंढें, फिर उसका उपाय करें।

कोई पीछा कर रहा है
इसका अर्थ है कि अवचेतन मन इशारा कर रहा है कि आप किसी अहम रिश्ते या स्थिति को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं, पर उसके ख्याल से उबर भी नहीं पा रहे हैं। ध्यान दें, समस्या से भागने के बजाय उसका सामना करना ही उपाय है।

धोखा खाना अच्छा है!
सपने में स्वयं को धोखा खाता देख समझ लीजिए कि आपकी किसी बड़ी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है। यह भी सम्भव है कि आपको परेशान करने वाला व्यक्ति आपसे दूर जाने वाला हो।

देर होना या ट्रेन छूटना
कहीं पहुंचने में देर हो जाने का सपना बताता है कि किसी विशेष कार्य को लेकर आप बेहद सजग हैं और उसमें किसी तरह की गड़बड़ हो जाने की आशंका से थोड़े परेशान भी। कई बार देर हो जाने के कारण ट्रेन छूटने का सपना भी दिखता है। यह किसी कार्य की असफलता की ओर इशारा करता है। लेकिन यदि आप सपने में सही समय पर ट्रेन पकड़ लेते हैं, तो समझें कि किसी विशेष कार्य में आप सफलता अर्जित करने वाले है


पानी के मायने
सपने में पानी देखना बहुत आम है। यदि आप ठहरा हुआ पानी जैसे झील या तालाब देखते हैं, तो यह जीवन की एकरसता की ओर इशारा है। वहीं नदी, यानी गतिमान जल देखने का तात्पर्य है कि आपकी जि़ंदगी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। सपने में समुद्र दिखाई दे, तो इसका मतलब है आपकी किसी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है।

झरने में भीगने का दृश्य भी निकट भविष्य के शुभ समाचार का संकेत देता है। गंदे पानी को देखने का अर्थ है कि हम खुद को किसी परिस्थिति या गलत संगत में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं और जल्द राहत पाना चाहते हैं।

No comments