Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Breaking News

latest

सुरक्षित है नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर? यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शि...



पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है। यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर है।

इस मंदिर के गर्भगृह में चारमुखी शिवलिंग है। वह भी एक मीटर ऊंचा। चार मुखों के नाम अलग-अलग हैं जिसमें पूर्व की ओर बने मुख को तत्पुरुषा, दक्षिण के की ओर बने मुख को अघोरा, उत्तर की ओर बने मुख को वामदेव और पश्चिम की ओर बने मुख को साध्योजटा के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि पशुपतिनाथ मंदिर के इस शिवलिंग के इन मुखों को चार धर्मों और हिंदू धर्म के चार वेदों का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना होती है, जिसमें दुनियाभर के सभी देशों से हिंदू धर्म को मानने वाले लोग यहां आते हैं।








No comments