Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Breaking News

latest

उर्वरता के दिनों में किसी महिला को आकर्षित करना

अमरीकी शोध के अनुसार जिन महिलाओं के पार्टनर बहुत आकर्षक होते हैं, उर्वरता के दौरान ये महिलाएं उनकी और अधिक आकर्षण महसूस करती हैं। तो आखिर शो...

अमरीकी शोध के अनुसार जिन महिलाओं के पार्टनर बहुत आकर्षक होते हैं, उर्वरता के दौरान ये महिलाएं उनकी और अधिक आकर्षण महसूस करती हैं।

तो आखिर शोधकर्ताओं ने सेक्सी होने का मापदंड कैसे तय किया? निसंदेह महिलाओं का नजरिया उन्ही से पूछ कर। उन्हें दूसरी महिलाओं के नज़रिए से पुरुषों के आकर्षण के बारे में सवाल किये गए। उन्होने इस आधार पर पुरुषों को अंक दिए की दूसरी महिलाएं उन् पुरुषों को कितना आकर्षक और सेक्सी मानेंगी। उनसे उनके स्थायी पुरुष साथियों के आकर्षण के बारे में भी जाना गया।

इस प्रयोग के दूसरे चरण में महिलाओं से उनके सम्बन्ध और साथियों के बारे में माहवारी के दौरान प्रश्न किये गए। इस से उभर कर आया की उर्वरता के दौरान जिन महिलाओं के साथी अत्यंत आकर्षक थे, उन् महिलाओं का अपने साथी के प्रति शारीरिक आकर्षण और प्रगाढ़ पाया गया। जबकि अनाकर्षक पुरुषों को इस दौरान उनकी महिला साथियों ने और नीरस पाया।

ऐसा नहीं है की इस दौरान महिला का केवल अपने साथी की और दृष्टिकोण बदल जाता है। उर्वरकता के दौरान महिला का दूसरे आकर्षक पुरुषों की और झुकाव हो जाता है, ऐसा इन शोधकर्ताओं का मानना है।

उतार चढ़ाव एक दिलचस्प तथ्य ये भी है की उर्वरता के दौरान महिलाओं का श्रृंगार और साज सज्जा की और रुझान भी बढ़ जाता है, वो अधिक आकर्षक दिखना चाहती हैं, ठीक अपनी माहवारी से पहले। इस दौरान उनकी आवाज़ भी सामान्य की अपेक्षा में थोड़ी बारीक हो जाती है। एक अच्छी खबर- उन् पुरुषों के लिए लो बहुत आकर्षक नहीं है, वो ये की महिलाओं का ये उतार चढाव केवल कुछ समय के लिए ही होता है। साथ ही, इस सब का उनकी वफादारी पर कोई असर नहीं पड़ता।


No comments