Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 8

Pages

Classic Header

Breaking News:

शिव पूजा में इस आसान उपाय से कमाएंगे भरपूर पैसा

भौतिक सुखों को पाने के लिए धन की कामना भी अहम होती है। जिसे पूरा करने के लिए व्यावहारिक कर्मों के साथ धार्मिक कर्मों से ईश्वर की शरणागति भी ...



भौतिक सुखों को पाने के लिए धन की कामना भी अहम होती है। जिसे पूरा करने के लिए व्यावहारिक कर्मों के साथ धार्मिक कर्मों से ईश्वर की शरणागति भी सुखदायी मानी गई है। शास्त्रों के मुताबिक सुखों के ही देवता माने गए हैं - शिव।

धार्मिक आस्था है कि खुशहाली की कामना से जो शिव की शरण लेकर शुभ कर्म करता है। उसे शिव कृपा से सभी सुख प्राप्त होते हैं। शिव पुराण के मुताबिक सोमवार के दिन शिव पूजा में विशेष पूजा सामग्रियों के साथ-साथ तरह-तरह के अनाज चढ़ाने से भी कामनासिद्धी होती है। जिनमें धन कामना भी एक है।

जानते हैं शिव पूजा में किस तरह के अनाज चढ़ाकर धन कामना के अलावा कौन-से सुखों की इच्छा पूरी होती है?
- देव पूजा में अक्षत यानी चावल का चढ़ावा बहुत ही शुभ माना जाता है। शिव पूजा में भी महादेव या शिवलिंग के ऊपर चावल, जो टूटे न हो चढ़ाने से लक्ष्मी की कृपा यानी धन लाभ होता है।

शिव की गेंहू चढ़ाकर की गई पूजा से संतान सुख मिलता है।
शिव की तिल से पूजा करने पर मन, शरीर और विचारों के दोष का अंत हो जाता है।
जौ चढ़ाकर शिव की पूजा अंतहीन सुख देती है।
शिव को मूंग चढ़ाने से विशेष मनोरथ पूरे होते हैं।
अरहर के पत्तों से शिव पूजा अनेक तरह के दु:ख दूर करती है।

No comments