Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Breaking News

latest

नवरात्री - (नवदुर्गा पूजन विधि एवं उपाय ) 2

                  नवरात्री - (नवदुर्गा पूजन विधि एवं उपाय )   ब्रह्मचारिणी आज नवरात्र का दूसरा दिन है यानि माँ ब्रह्मचारिणी का | माँ ब्रह्म...

                  नवरात्री - (नवदुर्गा पूजन विधि एवं उपाय )  

ब्रह्मचारिणी
आज नवरात्र का दूसरा दिन है यानि माँ ब्रह्मचारिणी का | माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा का क्या महत्व है ये बतायेंगे आपको आचार्य इन्दुप्रकाश और ये भी कि देवी आपके लिये education और carrier का क्या योग लेकर आयी है |
मेष राशि :- मेष राशि वालों के लिये शुभ समय है | खाश कर कामर्स और होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिये विशेष शुभ है | माता कि निरंतर स्तुति आपको सफलता का वरदान जरुर देगी | 21 बार रोज विद्या मंत्र जरुर पढ़ें |
वृष राशि :- वृष राशि वालों को संयम से काम लेना होगा खाश तौर से मेडिकल और फाइन आर्ट के विद्यार्थियों को थोडा इंतजार करना चाहिए | और प्रेक्टिश में अपना मन लगाना चाहिये | थोडा सा इंतजार  जरुर करना होगा लेकिन जल्दी सफलता का मीठा स्वाद चखने को मिलेगा माता की कृपा प्राप्त करने के लिये पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके विद्या मंत्र को 25 बार रोज पढ़े |
मिथुन राशि :- आपको अपनी वर्क efficiency बढ़ानी होगी | आपके ग्रह स्थिति के मद्देनजर कुदरत ने आपका इनर्जी लेवल बढ़ा दिया है | इस एनर्जी लेवल का इस्तेमाल करके आपको मौके का फायदा उठाना चाहिये | विद्या मंत्र रोज 23 बार जरुर पढ़ें |
कर्क राशि :- विद्या के दृष्टि से ये समय संघर्ष पूर्ण लेकिन थोड़ी सी मेहनत बड़ा रास्ता खोज सकती है | रोज 20 बार विद्या मंत्र पढ़ने से विशेष सप्कलाता प्राप्त होगी | जो लोग मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है | वो लोग 41 बार विद्या मंत्र का जप करें |
सिंह राशि :- विद्या का सदुपयोग होगा मन के  मुताबिक विद्या पाने के  दरवाजे खुलेंगे | इस राशि के architect और interior decoraters के लिये अच्छा समय है | विद्या मंत्र का पाठ पूर्व दिशा की ओर मुंह करके 24 बार रोज करें |
कन्या राशि :- विद्या प्राप्ति के नये रास्ते खुलेंगे | विद्या के प्रदर्शन का सुनहरा मौका भी मिलेगा | ऊँची उड़ान भरने के लिये तैयार है | उत्तर दिशा की ओर मुंह करके 32 बार रोज विद्या मंत्र पढ़ने से आपको विद्या मिलेगी | इस विद्या से आपको ख्याति और पैसा भी मिलेगा |
तुला राशि :- अच्छी विद्या हासिल करेंगे | अगर आप प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो सफलता की उम्मीद मजबूत है | विद्या मंत्र को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 24 बार रोज पढ़े |
वृश्चिक राशि :- ग्रह स्थिति उन्नति का सन्देश लेकर आई है इस राशि वाले commerce और कानून के विद्यार्थिओं के लिये बहुत अनुकूल समय है | विद्या मंत्र को 27 बार रोज पढ़ें |
धनु राशि :- फैशन designing , फलित ज्योतिष , होटल मैनेजमेंट , agriculture के विद्यार्थियों के लिये बहुत अच्छा मौका है | जिंदगी एक positive टर्न लेने के लिये तैयार है | अभूतपूर्व सफलता सामने खड़ी है | विद्या मंत्र का 21 बार जप इशान दिशा की ओर मुंह करके रोज करें |
मकर राशि :- सफलता के लिये संघर्ष करना पड़ेगा | आपको अपने लेसंस बार -बार रिवाइज करना होगा | विद्या मंत्र का जप पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 54 बार जप करें |
कुम्भ राशि : - समय संघर्ष पूर्ण लेकिन अच्छा है इस राशि के जो लोग इंजीनियरिंग , aeronautics में है उनके लिये विशेष सफलता का योग है | विद्या मंत्र का पाठ 27 बार रोज करें |
मीन राशि :- सफलता के रास्ते खुले हुये हैं | एक कदम उठाइये पूरी मजबूती के साथ | इस राशि के कला संकाय , fine आर्ट्स , साहित्य और दर्शन के विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल है | विद्या मंत्र का पाठ 21 बार रोज करें |
1. आईटी में जाने के लिये देवी को कपूर से तिलक करें और स्वयं भी कपूर को अपने मस्तक पर टिके की तरह लगायें, आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधायें दूर हो जायेंगी |
2. फिल्म इंडस्ट्री या फिर ग्लैमर की दुनिया में भाग्य आजमाने वाले देवी को देशी घी का तिलक लगायें और उनके सामने घी का दीपक जलायें देवी आपको सफलता दिलायेंगी |
3. इंजीनियर बनने के लिये गौरोचन से देवी को तिलक लगायें और स्वयं भी तिलक करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |
4. कोर्पोरेट वर्ल्ड में जाने के लिये देवी को शहद का तिलक लगायें और सुबह सबसे पहले शहद का सेवन करें, आपको फायदा होगा |
5. आर्मी या फिर पुलिस फ़ोर्स में जाने के लिये सिंदूर से देवी को तिलक लगायें और खुद भी सिंदूर का तिलक लगायें ये आपको आपकी सर्विस के दौरान सभी मुश्किलों से बचायेगा |
6. डॉक्टर बनने के लिये कुमकुम से देवी का तिलक लगायें | देवी को फूलों की माला भी चढाने से आपको सफलता मिलेगी |
7. क्रिकेटर और खेलकूद के क्षेत्र में सफलता पाने के लिये देवी को सिंदूर और शहद मिलाकर तिलक करें और अपनी माँ का आशीर्वाद जरुर लें | दोनों माँ का आशीर्वाद आपको सफलता जरुर दिलायेगा |
विद्यादायिनी हैं माँ ब्रह्मचारिणी
विद्या प्राप्ति के उपाय :-
उपाय:- (1) चमेली हरश्रृंगार या किसी भी सफ़ेद फूल को 6 लौंग और एक टुकड़े कपूर के साथ रुपदेवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्तिथा नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम: पढ़ते हुए 54 आहुतियाँ नित्य माँ दुर्गा के सामने देने से उत्तम विद्या प्राप्त होती है.
उपाय:-() बच्चे के सिर से पैर तक एक धागा नाप कर तोड़ लें  उसमे, या देवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्तिथा नमस्तस्यै,नमस्तस्यै,नमस्तस्यै नमो नम: पढ़ते हुए 54 गांठे लगाइये, इसे माता को समर्पित कर के नवरात्र भर इस धागे का जप करे. नवमी के दिन धागा जल में प्रवाहित कर दे.
उपाय():- ब्राह्मी  बूटी पर या देवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्तिथा नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:108 बार पढ़ें और ब्राह्मी बच्चो को खिला दें  7 दिन लगातार ऐसा करने से बालक मेधावी हो जाता है |
उपाय():- सात दालों का चूरा बनाकर उनपर ' या देवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्तिथा नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: 1100 बार पढ़ें  बच्चे का हाँथ लगाकर किसी पेड़ की जड़ में रखे या चिड़ियों को खिलायें .
उपाय(५):- शहद लाकर रोज देवी को शहद और लौंग की आहुति प्रदान करें | बच्चे की जीभ पर लौंग से 'ए' अक्षर लिखें |

No comments