Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Breaking News

latest

सिंह राशिफल - स्वभाव

  सिंह राशिफल  - स्वभाव आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं। आप...

 

सिंह राशिफल  - स्वभाव

आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं। आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है। आप एक स्वतंत्र विचारक हैं। सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है। आपमें नेतृ्त्व की अदभुत क्षमता है। आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है। आप उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले हैं।

सिंह राशिफल  - परिवार

राशिफल 2014 के अनुसार पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग शुभ रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति रहेगी। किसी मांगलिक कार्य के सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है या संतान को लेकर कुछ चिंताए रह सकती हैं। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

सिंह राशिफल  - स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज़ से सामान्य तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। कुछ मौसम जनित बीमारियों अथवा छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपके लिए शुभ रहेगा। अलबत्ता साल के दूसरे भाग में आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। किसी छोटी परेसानी को लेकर बड़ी चिंता करने से भी आपको बचना होगा अन्यथा यह चिंता आपको थका सकती है। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करेंगे तो आप स्वस्थ बने रहेंगे।

सिंह राशिफल  - प्रेम

भविष्यफल 2014 इंगित करता है कि सामान्य तौर पर प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। यदि आप विवाह योग्य हैं तो सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। जो लोग अभी तक प्रेमानुभूति से वंचित रहे हैं तो वर्ष का प्रथम भाग आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। दूर देश स्थित किसी व्यक्ति से भी लगाव हो सकता है। लेकिन साल के दूसरे भाग में प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता न होने की स्थिति में कुछ लोगों के संबंधों की प्रगाढता में कमी आ सकती है अत: प्रेम की विश्वसनीयता को खोने न दें।

सिंह राशिफल  - कार्यक्षेत्र

साल के पहले भाग में आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष कर सकते हैं। आपको नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में समझदारी से काम निकालने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। अत: बहसों में न उलझें अन्यथा आप मालिकों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के रोष के भाजन हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें।

सिंह राशिफल - धन

2014 राशिफल में संकेत है कि इस वर्ष की शुरुआत आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा कराने वाली रहेगी। इस अवधि में आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी अत: आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। कम्प्यूटर या मोबाइल में आई खराबी भी कुछ धन खर्च करा सकती है। हालांकि विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल  - विद्या

अध्ययन के लिए यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल रहेगा। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए समय अनुकूल है। आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो अवश्य सफल होंगे। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में मेहनत की गति को बढ़ाने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। इस समय शिक्षा सम्बंधी निर्णय सावधानी पूर्वक करें।

No comments